TRENDING TAGS :
Shayar Bashir Badr Death: उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर
Shayar Bashir Badr Death: उर्दू साहित्य और गजल की दुनिया के मशहूर शायर बशीर बद्र का गुरुवार को निधन हो गया।
Shayar Bashir Badr Death
Shayar Bashir Badr Death: उर्दू साहित्य और गजल की दुनिया के मशहूर शायर बशीर बद्र का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और 91 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत, शायरी प्रेमियों और उर्दू अदब से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बशीर बद्र को आधुनिक उर्दू गजल का उस्ताद माना जाता था और उनकी शायरी लोगों के दिलों को गहराई से छूती थी।
15 फरवरी 1935 को अयोध्या में जन्मे बशीर बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की थी। बाद में उन्होंने वहीं उर्दू विभाग में प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दीं। बशीर बद्र की खासियत थी कि वह बेहद आसान और आम बोलचाल की भाषा में गजलें लिखते थे, जिससे उनकी शायरी हर वर्ग के लोगों तक पहुंची। उन्होंने गजल विधा में कई नए और देसी शब्दों को शामिल कर इसे नई पहचान दी। साहित्य और उर्दू भाषा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा था। उनकी कई मशहूर गजलें आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
साल 1987 में मेरठ में हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान उनका घर जला दिया गया था। इस दर्दनाक घटना में उनकी कई दुर्लभ रचनाएं और कविताएं जलकर राख हो गई थीं। इसके बाद वह हमेशा के लिए भोपाल में जाकर बस गए थे। बशीर बद्र का निधन उर्दू साहित्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।


