Farrukhabad News: वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह का मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक से निधन, पत्रकारों मे शोक की लहर

Farrukhabad News: विनय सिंह को मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उनको इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उनको कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Aditya Jaiswal
Published on: 8 Dec 2024 10:23 PM IST
Senior journalist Vinay Singh ( File Photo)
X

Senior journalist Vinay Singh ( File Photo)

Farrukhabad News: जिले के वरिष्ठ पत्रकार विनय सिंह का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना फैलते ही शोक श्रद्धांजलियों का तांता लग गया। प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि हमने एक निर्भीक पत्रकार और लेखनी के सिपाही को खो दिया।विनय सिंह को मॉर्निंग वॉक के दौरान हार्ट अटैक पड़ा था। परिजन उनको इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उनको कानपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उनको कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उनका निधन हो गया।

जैसे ही उनकी मौत की खबर परिजनों को हुई तो उनकी पत्नी और बेटे का रो रोकर बुरा हाल है,वरिष्ठ पत्रकार की मौत की सूचना मिलते ही जिले के पत्रकारों मे शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों के कई संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।फर्रुखाबाद के कमालगंज के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सिंह कुशवाहा कुछ समय से फर्रुखाबाद में अपने परिवार के साथ रह रहे थे रोज की तरह रविवार को सुबह वो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे घर से कुछ ही दूर पहुंचने पर उनकी तबियत खराब होने लगी जिसके बाद वो अपने घर पहुंचे हालत खराब देख परिजन उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया परिजन उनको कानपुर लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी और बेटे का रो रोकर बुरा हाल है ,वरिष्ठ पत्रकार की मौत की सूचना जैसे ही जिले के पत्रकारों को हुई तो पत्रकारों मे शोक की लहर दौड़ गई।बता दे विनय कुमार सिंह कुशवाहा करीब 25 साल से पत्रकारिता कर रहे थे वो अलग अलग अखबारों में काम कर चुके थे। पिछले दो महीने से वो न्यूज ट्रैक वेब पोर्टल में काम कर रहे थे। आज अचानक उनका निधन हो गया। वो अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए।

Aditya Jaiswal
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Jaiswal

SEO Teamnewstrack.hindi@gmail.com
Next Story