'चिल्लाते हुए भागेंगे दुश्मन...! UP में फिर गरजा बुलडोजर, फर्रुखाबाद में 'गैंगरेप' के आरोपियों की दुकानें मटियामेट, CM के बयान से हड़कंप

Bulldozer Action in Farrukhabad: अब एक बड़ा मामला यूपी के फर्रुखाबाद में सामने आया जिसमें गैंगरेप के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की है।

Priya Singh Bisen
Published on: 18 Feb 2026 2:10 PM IST (Updated on: 18 Feb 2026 2:11 PM IST)
Bulldozer Action in Farrukhabad
X

Bulldozer Action in Farrukhabad (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Bulldozer Action in Farrukhabad: जब से योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने हाथ में ली ह, तभी से 'बुलडोजर एक्शन' उनकी शासन की सबसे बड़ी पहचान बन गई है। बुलडोजर के नाम से बड़े से बड़े अपराधी आज खौफ खाते हैं। आज की तारीख में योगी ने बुलडोजर और ब्रह्मोस मिसाइल को एक जैसा बताया है। योगी ने कहा है कि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, विरोध नहीं। CM योगी ने कहा कि ब्रह्मोस भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीक है, जिससे देश के दुश्मन डरते हैं।

योगी ने देश के दुश्मनों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भारत की आन-बान और शान पर गुस्ताखी करने की ज़रूरत की तो दुश्मन को उसी के ठिकाने पर जाकर मारेंगे और ऐसी मार मारेंगे कि वह चिल्लाता हुआ भागता दिखाई देगा।

फर्रुखाबाद में हुई बुलडोजर कार्रवाई

अब एक बड़ा मामला यूपी के फर्रुखाबाद में सामने आया जिसमें गैंगरेप के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर एक्शन" चर्चा के केंद्र में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हालिया बयान में बुलडोजर को प्रदेश की प्रगति और कानून-व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक बताया है।

बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पहले सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच में सामने आए अवैध निर्माणों को चिन्हित कर बुलडोजर चलाया। प्रशासन का कहना है कि अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बहुत ही कड़ा संदेश गया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अवैध संपत्तियों पर भी चोट की जाएगी।

बुलडोजर और ब्रह्मोस की तुलना

CM योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में बुलडोजर और ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं, विरोधी नहीं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस भारत की सामरिक शक्ति का प्रतीक है, जिससे देश के दुश्मन डरते हैं, वहीं बुलडोजर उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून के राज का प्रतीक बन चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि यदि कोई भारत की आन-बान और शान को चुनौती देगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि देश के दुश्मनों को उनके ठिकाने पर जाकर ऐसी मार दी जाएगी कि वे चिल्लाते दिखाई देंगे।

"माफिया प्रवृत्ति को कुचलता है बुलडोजर"... CM योगी

मुख्यमंत्री ने यह भी साफ़ किया कि बुलडोजर केवल अवैध निर्माण गिराने का औजार नहीं है, बल्कि यह माफिया और अपराधी प्रवृत्ति पर लगाम लगाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

सरकार का दावा है कि बीते कुछ सालों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है और संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, गंभीर अपराधों में शामिल लोगों की संपत्तियों की जांच कर अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है।

विपक्ष का सवाल, सरकार का जवाब

हालांकि, बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विपक्ष समय-समय पर सवाल खड़ा होता आ रहा है। विपक्षी दलों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों में कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन होना चाहिए। वहीं सरकार का कहना है कि हर कार्रवाई विधिसम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत की जाती है और किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाता।

बता दे, फर्रुखाबाद की हालिया घटना और उसके बाद की कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ सरकार का रुख बेहद सख्त है। आगामी वक़्त में भी ऐसी कार्रवाइयों के जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story