Fatehpur News: नाना के साथ गंगा नदी नहाते समय डूबा बारह साल के हर्षित की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में नाना के साथ गंगा नदी में नहाने गया 12 वर्षीय छात्र हर्षित गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद शव बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में शोक और कोहराम का माहौल है।

Ramchandra Saini
Published on: 11 Jun 2026 2:20 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गर्मी की छुट्टियां बिताने ननिहाल आए बारह वर्षीय छात्र की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और खुशियों की जगह मातम पसर गया। जानकारी के मुताबिक,मृतक हर्षित यादव पुत्र सुरेंद्र यादव, निवासी ग्राम औरेली, जनपद कौशांबी, गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना धनराज पुत्र इंद्रजीत यादव के घर ग्राम पिलाही थाना हुसैनगंज के घर आया हुआ था।गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे वह नाना के साथ राम चंदन घाट पर गंगा स्नान करने गया था।

स्नान के दौरान अचानक हर्षित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। नाना ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नाना ने स्थानीय लोगों के मदद से काफी देर बाद शव को नदी से बाहर निकाला और जीवित होने की आशंका पर 1प8 एंबुलेंस से हर्षित को तत्काल सीएचसी हुसैनगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई अमल में लाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी ने बच्चों को नदी-तालाब के पास अकेले न जाने देने की अपील की है।थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम नही कराने से सरकारी से मिलने वाली 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता नही मिल पायेगी।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story