Fatehpur News: 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2027 में फिर भाजपा सरकार का दावा

Fatehpur News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या मामले में जांच जारी होने और दोषियों को सजा मिलने की बात कही। साथ ही विकास कार्यों के आधार पर 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनने का दावा भी किया।

Ramchandra Saini
Published on: 19 Jun 2026 3:44 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल(प्रेक्षा गृह) के प्रांगण में आयोजित विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्र प्रभार/प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर कार्यवाही जरूर होगी। वही तीसरे मोर्चा को लेकर कहा कि हम विकास कार्यों के दम पर 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर भाजपा की सरकार बना रहे हैं।

इस दौरान केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर उन्होंने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा‘‘सेल्फी विद पीएम’’ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के 12 वर्षों तथा राज्य सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही प्रदर्शनी में लगाये गए कृषि, बेसिक शिक्षा, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग, आयुष, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वयं सहायता समूह, बैंक, पशुपालन, पीएम आवास आदि विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया।

चित्र प्रदर्शनी देश के आध्यात्मिक विरासत,आधारभूत संरचना एवं विकसित भारत-2047 विजन को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी को नागरिकों कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी,निराश्रित पेंशन,वृद्धा पेंशन,पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली चेक,राशन कार्ड वितरण,कृषि विभाग(उर्द, बाजरा,मूंग,कोदो,ढैंचा,हरि खाद,मक्का,ज्वार,अरहर) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना(टूल किट),सीएम युवा के तहत चेक,आयुष्मान कार्ड,सीएम युवा स्वरोजगार आदि योजनाओं के स्वीकृत,चेक आदि का वितरण किया गया।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story