TRENDING TAGS :
Fatehpur News: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Fatehpur News: फतेहपुर में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ने मजदूरों और कर्मचारियों से जुड़ी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्रमिक हितों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
Fatehpur News(Photo-Social Media)
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे पदाधिकारी ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्री मांग पत्र भेजा है।मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने के बाद जिला अध्यक्ष जयशंकर गुप्ता ने बताया कि उनकी 20 मांगों में आठवां वेतन आयोग की सिफारिश को 1 जनवरी 2026 से न्यूनतम वेतनमान 72000 किया जाए,आशा बहू को 18000 वह आशा संगिनी को 14000 मानदेय दिया जाए साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को 18000 रुपए वेतन किया जाए।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2001 से पूर्ण संविदा कर्मचारियों को नियमित करने व उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को नौकरी देने का आदेश तत्काल दिया जाए सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान चलाने वाले दुकानदारों को समुचित स्थान देने के साथ-साथ उनका उत्पीड़न बंद किया जाए। वहीं ई-रिक्शा एवं ऑटो स्टैंड बन जाए तो पुलिस उत्पीड़न से चालक और वाहन स्वामी बच सकते हैं जिला अध्यक्ष ने कहा कि ई रिक्शा चालक,ऑटो चालक,धोबी, बड़ाई, लोहार, मोची को मजदूर की श्रेणी में शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरों को पारिश्रमिक तय किया जाए मिड डे मील कर्मचारी का मानदेय 10000 किया जाए और पुरानी पेंशन को बहाल करते हुए सरकारी विभागों में रिक्त पड़े स्थानों को जल्द से जल्द प्रक्रिया के तहत नई भर्ती की जाए साथ उनका कि उनकी मांगे हैं की सरकार गंभीरता से ले और उनका पूरा करने का काम करें। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर उनके मांग पर सरकार ने विचार नही किया तो एक बड़ा आंदोलन सभी संगठनों को लेकर किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में अमित कुमार,यश,विशाल कुमार,संदीप,पल्लवी,इंद्रभान सिंह,जिला मंत्री रामनरेश सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।


