Fatehpur News: ट्राली में घुसी अनियंत्रित डबल डेकर बस, चालक-सहचालक समेत 3 घायल

Fatehpur News: अनियंत्रित डबल डेकर बस सड़क पर चल रही ट्रॉली में जा घुसी, जिससे चालक, सहचालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Ramchandra Saini
Published on: 19 Jun 2026 1:43 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत मेल स्टोन 57.9 00 पर दिल्ली से लखनऊ जा रही एक डबल डेकर बस के चालक को नींद आने के कारण बस आगे जा रहे ट्राला में घुस गई। जिसमें बस के चालक और संचालक सहित 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को शिकोहाबाद अस्पताल भेजा है।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह पाँच बजे डबल डेकर बस नंबर NL07 B 9797 डबल डेकर मां शक्ति ट्रेवल्स भद्र आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी। जिसको चालक जयप्रकाश पुत्र राम शुभावन निवासी वर्जी थाना कूडेभार जिला सुल्तानपुर चला रहा था। साथ में सहचालक रणवीर सिंह पुत्र राम शंकर निवासी तिर्वा हर्र ई पुर थाना ठठिया जिला कन्नौज बैठा हुआ था। गाड़ी में लगभग 45 सवारियां थी।

चालक को नींद आ जाने के कारण आगे जा रहे ट्रक ट्राला नंबर PB 13 BB 18 19 में पीछे से टक्कर मार दिया है। जिसके कारण चालक एवं सहचालक के साथ सवारी मंतलाल पुत्र राम आसरे निवासी अन्नुपुर थाना राजेश सुल्तानपुर जिला अंबेडकर नगर तीनों लोगों को साधारण चोट आई है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रवाना किया गया है। सवारियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य को रवाना कराया जा रहा है।

ट्रक ट्राला चालक गुरबख्श सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी मोगा थाना मोगा जिला मोगा पंजाब चला रहा था। ट्रक को पीली पट्टी पर खड़ा करा दिया गया है तथा एटलस हाइड्रा के द्वारा बस को भी पीली पट्टी पर करा दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में पर्याप्त दूरी पर सेफ्टी लगा दी गई है। एटलस रिकवरी के आने पर वाहन को नीचे सुरक्षित उतरवाया जाएगा। मौके पर पीआरबी 5624 पीआरबी 5619 पीआरबी 56 29 प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर मय फोर्स यूपीडा गाड़ी नंबर 4 यूपीडा गाड़ी नंबर 7 से मै स्वयं एंबुलेंस 76 एसडी गाड़ी नंबर दो एंबुलेंस 108 एंबुलेंस 54 एंबुलेंस 112 क्यू आरटी नसीरपुर प्रथम एटलस हाइड्रा एटलस सेफ्टी टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story