Fatehpur News: फतेहपुर के धाता में ओवरलोड बालू ट्रक का कहर, इंटर कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत

Fatehpur News: फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र में दीप नारायण तिराहे के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से धाता इंटर कॉलेज के कर्मचारी लवलेश कुमार (45) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

Ramchandra Saini
Published on: 26 Nov 2026 1:44 PM IST
Fatehpur News: फतेहपुर के धाता में ओवरलोड बालू ट्रक का कहर, इंटर कॉलेज कर्मचारी की दर्दनाक मौत
X

Fatehpur News

Fatehpur News: धाता थाना क्षेत्र के दीप नारायण तिराहे के पास तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से धाता इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धाता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत लवलेश कुमार (45 वर्ष) दीप नारायण तिराहे के पास मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लवलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।घटना की सूचना मिलते ही धाता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर संबंधित बालू लदे ट्रक को कब्जे में कर थाने में खड़ा करा दिया।

इस संबंध में धाता थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि दीप नारायण तिराहे के पास ओवरलोड बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से लवलेश कुमार (45 वर्ष) की मौत हुई है। वह धाता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मृतक के परिजनों के आने के बाद उनसे तहरीर प्राप्त कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस पर प्रभावी नियंत्रण किए जाने की आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story