TRENDING TAGS :
Fatehpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, युवकों से मारपीट और पत्रकार का मोबाइल तोड़ा
Fatehpur News: फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने दो युवकों के साथ मारपीट की और घटना का वीडियो बना रहे पत्रकार का मोबाइल फोन तोड़ दिया।
Fatehpur News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नवरात्र पर्व के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली चौराहे पर बुधवार शाम करीब चार बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे वाहनों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ युवकों ने दो युवकों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने दोनों युवकों को जबरन डीसीएम वाहन में बैठाकर वहां से ले जाने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की घटना दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे एक पत्रकार के साथ भी मारपीट और अभद्रता किए जाने का आरोप है। आरोप है कि मारपीट कर रहे एक युवक ने पत्रकार का मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आरोपी के अन्य साथियों ने पत्रकार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और टूटा हुआ मोबाइल लेकर वहां से जाने लगे।इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों की हरकत का विरोध किया और पत्रकार का मोबाइल वापस दिलाया। इसके बाद आरोपी अपनी दुर्गा प्रतिमा वाली गाड़ी लेकर मौके से चले गए।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद विसर्जन यात्रा के दौरान इस तरह की घटना सामने आने से पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


