Fatehpur News: फतेहपुर में मानदेय बढ़ोतरी और मानव संसाधन नीति की मांग, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Fatehpur News: फतेहपुर में वीबी जी राम जी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने मानदेय विसंगति और मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

Ramchandra Saini
Published on: 27 Nov 2026 2:41 PM IST
Fatehpur News: फतेहपुर में मानदेय बढ़ोतरी और मानव संसाधन नीति की मांग, कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में वीबी जी राम जी कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। मोर्चा के जिला संयोजक एवं प्रदेश सह-संयोजक आदित्य सिंह चौहान के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कर्मचारियों ने मानदेय निर्धारण में विसंगतियों और मानव संसाधन नीति के अभाव पर गंभीर चिंता जताई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद के सभी संवर्गों के कर्मचारी पिछले करीब 20 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार, अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 6.09 प्रतिशत और थोक महंगाई दर 12.29 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, लेकिन इसके मुकाबले उन्हें मिलने वाला मानदेय बेहद कम है। मौजूदा मानदेय में परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना कठिन हो रहा है।मोर्चा ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि पिछले 16 वर्षों से कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधाओं, स्थानांतरण नीति और मानव संसाधन नीति का निर्धारण नहीं किया गया है। आरोप लगाया गया है कि विभाग की ओर से मानदेय बढ़ोतरी के लिए जो प्रस्ताव भेजा गया है, वह विसंगतिपूर्ण है और कर्मचारियों को स्वीकार्य नहीं है।

मोर्चा का कहना है कि सम्मानजनक मानदेय वृद्धि से कर्मचारियों में असंतोष नहीं पनपता, जबकि विसंगतिपूर्ण प्रस्ताव के कारण उनमें भारी असंतोष और निराशा व्याप्त है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में कर्मचारियों के असंतोष का असर चुनाव पर पड़ने की आशंका है। मोर्चा ने इसे सरकार की मंशा के विपरीत बताते हुए मानदेय संबंधी विसंगतियों को दूर करने, मानव संसाधन नीति लागू करने और कर्मचारियों की अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।इस दौरान सह-संयोजक प्रेमदत्त निर्मल, पुष्पेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, प्रकाश सिंह और वैभव गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story