TRENDING TAGS :
Fatehpur News: फतेहपुर में 25 अक्टूबर को किसान महापंचायत, अनिल तालान उठाएंगे किसानों की समस्याएं
Fatehpur News: फतेहपुर के असोथर में 25 अक्टूबर को भाकियू महात्मा टिकैत की विशाल किसान महापंचायत आयोजित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान शामिल होंगे। बैठक में फसल नुकसान, मुआवजे और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की गई।
Fatehpur News
Fatehpur News: जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की ओर से विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की रूपरेखा तय करने के लिए बुधवार को नहर कॉलोनी में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह के नेतृत्व में हुई। इसमें संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रामदत्त मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में तहसील और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के साथ आगामी किसान महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि महापंचायत में किसानों से जुड़े राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। जिले की विभिन्न समस्याओं के साथ जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा किसानों को फसल नुकसान के बदले मुआवजा और अन्य राहत उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गाजीपुर क्षेत्र में हजारों बीघा धान की फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए सूची तैयार किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन किसानों को अब तक पर्याप्त राहत नहीं मिली है।किसान नेताओं ने कहा कि फसल बर्बाद होने के बाद कम मुआवजा मिलने से किसानों के लिए अगली फसल की बुवाई करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात कही।महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में जिला संरक्षक राजू सिंह, जिला संगठन मंत्री मोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विजय सिंह जरौली, विजय सिंह चौहान, फौजिया बानो, शिवप्रकाश तिवारी, विजयशंकर अवस्थी, अमित तिवारी, शिवानंद पांडेय, आशीष त्रिपाठी, हरिसुमरन सिंह, दिनेश प्रजापति और विवेक शुक्ला सहित कई किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


