Fatehpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाइसेंसी असलहा लहराने का वीडियो वायरल

Fatehpur News: फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने लाइसेंसी असलहा लहराकर दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी।

Ramchandra Saini
Published on: 27 Nov 2026 2:09 PM IST
Fatehpur News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाइसेंसी असलहा लहराने का वीडियो वायरल
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष के व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए लाइसेंसी असलहा लहराया और दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिन इसी जमीन पर कब्जे या पैमाइश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हंगामा बढ़ता देख एक पक्ष का व्यक्ति अपने घर से लाइसेंसी असलहा निकाल लाया। उसने भीड़ के बीच असलहा लहराते हुए दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी। असलहा देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने मारपीट और असलहा लहराने की घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल तेज हो गई।

इस मामले में सदर कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार दीक्षित ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। इसके बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story