×

Fatehpur: चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस को मिली बाइबिल सहित धार्मिक पुस्तकें, 7 लोगों पर केस दर्ज

Fatehpur News: विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य राजू सोनकर ने बताया, ईसाई मिशनरी के 5 से 6 लोग बाइबल सहित अन्य धार्मिक पुस्तकों के साथ मौजूद थे। ये किताबें गरीब परिवार को बांटे जा रहे थे।

Ramchandra Saini
Published on: 1 Nov 2023 8:00 AM GMT
Illegal Conversion Fatehpur
X

किताबों को देखती पुलिस (Social Media)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर के एक गांव में चंगाई सभा में ग्रामीणों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के नेताओं ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को धार्मिक पुस्तकें सहित कई अन्य किताबें मिली। मामले में हिन्दू नेता की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

VHP को लगी भनक, कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कठेरिया गांव के रहने वाले मुंशी रविदास के घर पर 29 अक्टूबर के दिन करीब 35 से 40 गरीब हिन्दू परिवार मौजूद थे। जहां पर ईसाई मिशनरी (Christian missionary) के 5 से 6 लोग बाइबल सहित अन्य धार्मिक पुस्तकों के साथ मौजूद थे। ये किताबें गरीब परिवार को बांटे जा रहे थे। इसकी जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य राजू सोनकर को हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां मौके पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने धार्मिक पुस्तकों के साथ अन्य सामग्री जब्त कर लिए। जांच में पुलिस को धर्म विशेष की पुस्तकें मिली। विश्व हिंदू परिषद के सदस्य राजू सोनकर की तहरीर पर पुलिस ने मुंशी रविदास सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

क्या बताया पुलिस ने?

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि, 'हिन्दू संगठन के नेता राजू सोनकर ने तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि मुंशी रविदास के यहां रविवार को ईसाई मिशनरी के लोग आते हैं और गरीब हिन्दू परिवार के लोगों को अलग-अलग प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का काम करते हैं। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।जांच में और भी लोगों के नाम आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story