Fatehpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ramchandra Saini
Published on: 19 Jun 2026 6:24 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंजना कबीर गांव निवासी डॉ. सैय्यद हाशिम अली पुत्र रहत अली शुक्रवार सुबह अपनी बाइक संख्या यूपी-71यू-1756 से रक्षपालपुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:15 बजे बिछियांवा रोड स्थित हरदासपुर सराफन गांव के शेखपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉ. हाशिम अली की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई सैय्यद असलम अली ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि एक पुत्र परिवहन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत है और दूसरा पुत्र कतर में नौकरी करता है।

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story