Fatehpur News: छात्रा का मोबाइल झपटकर भागने वाले दो बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Fatehpur News: फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में महिला डिग्री कॉलेज के सामने छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Ramchandra Saini
Published on: 19 Jun 2026 7:11 PM IST
Fatehpur News: छात्रा का मोबाइल झपटकर भागने वाले दो बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल
X

Fatehpur News

Fatehpur News: फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस ने छात्रा से मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित महिला डिग्री कॉलेज के सामने एक छात्रा सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन झपटकर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर बिंदकी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज रैदास पुत्र पप्पू तथा करन रैदास पुत्र सुखराम, निवासी शाहजहांपुर मंझिले गांव, थाना बकेवर, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छात्रा का छीना गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story