Fatehpur News: किसानों ने दिया अनिश्चितकालीन धरना, चक्का जाम की चेतावनी

Fatehpur News: फतेहपुर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करेंगे, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Ramchandra Saini
Published on: 19 Jun 2026 6:41 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बाहुआ ब्लॉक में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू। किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले किसान बिजली, पानी, नहर और खाद की किल्लत को लेकर बैठ गए। जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अफसरों को सीधी चेतावनी दी - मांगे नहीं मानी तो चक्का जाम होगा। फतेहपुर जिले के बाहुआ ब्लॉक परिसर में आज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले सैकड़ों किसान अपनी समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

किसानों की मुख्य मांग है - समय पर बिजली, नहर में पानी और खाद की उपलब्धता। किसानों का आरोप है कि बाहुआ ब्लॉक में ना तो समय से बिजली मिल पाती है, ना नहर की सफाई होती है और ना सिंचाई के लिए पानी मिल पाता है। खाद के लिए भी किसानों को घंटों लाइन लगानी पड़ रही है।

धरने पर पहुंचे सक्षम अधिकारी ने किसानों से वार्ता की, लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं हुए। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अधिकारियों को सीधे चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ये धरना अनिश्चितकालीन चलेगा और मजबूरन किसानों को चक्का जाम करना पड़ेगा। किसान अराजनैतिक जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम, ने प्रीतम सिंह चंदेल अंकित सिंह चौहान छोटे सिंह दीपक गुप्ता धर्मेंद्र सिंह बबबू सिंह आदि मौजूद रहे।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story