Fatehpur News: पटाखा बनाते समय भीषण धमाका, फ्रिज फटने से महिला के उड़े चिथड़े और घर क्षतिग्रस्त

Fatehpur News: फतेहपुर के हठगांव में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय फ्रिज में हुए भीषण धमाके से महिला के उड़े चिथड़े, घर क्षतिग्रस्त और इलाके में सनसनी।

Ramchandra Saini
Published on: 7 Nov 2026 6:22 PM IST
Fatehpur News: पटाखा बनाते समय भीषण धमाका, फ्रिज फटने से महिला के उड़े चिथड़े और घर क्षतिग्रस्त
X

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के ​फतेहपुर जिले के हठगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध रूप से किए जा रहे पटाखा निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार की शाम करीब 4 बजे रफी कुरैशी के घर की छत पर उनकी 55 वर्षीय पत्नी नसरीन पटाखे बना रही थीं। इसी दौरान घर के अंदर रखी फ्रिज में भीषण धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर पटाखों में भी जोरदार विस्फोट हो गया।

​विस्फोट इतना भयावह था कि नसरीन के शरीर के दो टुकड़े हो गए और उनके हाथ व पैर शरीर से अलग होकर दूर जा गिरे। इस भयंकर धमाके की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा और रफी अहमद का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के घरों के लोगों में भी हड़कंप मच गया और वे सहमकर बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही हठगांव थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।​यह दर्दनाक हादसा घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ। शुरुआती गवाहों के अनुसार, फ्रिज के अंदर या उसके पास विस्फोटक सामग्री रखे होने की आशंका जताई जा रही है।​

हठगांव थाने के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "धमाका किन कारणों से और कैसे हुआ, इसकी वास्तविक वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है।"​इस घटना ने एक बार फिर आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण और भंडारण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे दीपावली के इस पावन पर्व पर क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story