TRENDING TAGS :
Fatehpur News: फतेहपुर में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम
Fatehpur News: फतेहपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, पुलिस सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश में जुटी।
Fatehpur Road Accident News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना चौफेरवा के पास की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से ननकू पासवान (निवासी तुराब अली पुरवा, सदर अस्पताल के पीछे, फतेहपुर) की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ननकू पासवान सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूरे क्षेत्र में हादसे को लेकर शोक का माहौल है।पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही वाहन को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


