फतेहपुर में बकाया मानदेय को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने सौंपा ज्ञापन, 31 दिसंबर से पहले भुगतान का आश्वास

Fatehpur News: आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में शिक्षा प्रेरकों ने बीएसए और डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन देकर 48 माह का मानदेय मांगा।

Ramchandra Saini
Published on: 23 Nov 2026 7:28 PM IST
फतेहपुर में बकाया मानदेय को लेकर शिक्षा प्रेरकों ने सौंपा ज्ञापन, 31 दिसंबर से पहले भुगतान का आश्वास
X

Fatehpur News: यूपी के ​फतेहपुर जनपद के शिक्षा प्रेरकों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकजुट होकर आवाज बुलंद की। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव और जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षा प्रेरकों ने बीएसए को ज्ञापन पत्र सौंपा।उसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन के माध्यम से प्रत्येक प्रेरक के 48 माह के बकाया मानदेय (96,000 रुपये प्रति प्रेरक) का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

​ज्ञापन सौंपने के उपरांत संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव, जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव और रजनी मिश्रा शामिल रहे। वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण प्रेरकों के समक्ष उत्पन्न आर्थिक संकट से अधिकारी को अवगत कराया।

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए संतोषजनक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निदेशालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 से पूर्व ही, अपने स्तर से अधीनस्थ कर्मचारियों एवं संगठन के आपसी समन्वय के माध्यम से यथाशीघ्र मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। बीएसए के इस ठोस आश्वासन पर संगठन के पदाधिकारियों और मौजूद प्रेरकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

​इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, उजियारी लाल, श्याम बाबू, अमित कुमार यादव, श्रीराम, अनम खान, सरस्वती और रजनी मिश्रा सहित जिले भर से आए सैकड़ों शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story