TRENDING TAGS :
Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर के असोथर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। टायर पंचर होने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर खंती में गिर गया, जिससे चालक ईंटों के नीचे दब गया।
Fatehpur News
Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक ईंटों के नीचे दब गया।
जानकारी के अनुसार, जरौली गांव निवासी देवराज प्रजापति (पुत्र शीतल प्रसाद) अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मनावा गांव से ईंट लादकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह किरनलता डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे, अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया पंचर हो गया। इससे वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। ट्रॉली में भरी ईंटें चालक पर गिर गईं, जिससे वह बुरी तरह दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। असोथर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


