Fatehpur News: यमुना नदी में नहाना पड़ा भारी, फतेहपुर में 6 दोस्त डूबे, 4 की दर्दनाक मौत

Fatehpur News: फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने गए छह दोस्त डूब गए। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में बचाया गया।

Ramchandra Saini
Published on: 17 May 2026 4:58 PM IST
Fatehpur News: यमुना नदी में नहाना पड़ा भारी, फतेहपुर में 6 दोस्त डूबे, 4 की दर्दनाक मौत
X

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ललौली थाना क्षेत्र के कुनुवा का डेरा गांव के पास यमुना नदी में नहाने गए छह दोस्त अचानक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को लोगों और गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया। दोनों घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में मातम का माहौल है।

नहाते समय बिगड़ा संतुलन

पुलिस के अनुसार, सभी युवक तपनी गांव के रहने वाले थे। रविवार को सभी दोस्त यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक कुछ युवक गहरे पानी की तरफ चले गए। पानी ज्यादा गहरा होने की वजह से वे संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। जब अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी पानी में फंस गए। देखते ही देखते सभी युवक नदी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।

गोताखोरों ने शुरू किया रेस्क्यू

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। काफी देर तक नदी में तलाश अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, चार युवकों को बचाया नहीं जा सका। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की हुई पहचान

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान हसीबुद्दीन, शाहिद, अंश और शान के रूप में हुई है। चारों युवक तपनी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी या तालाब में नहाने के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें। खासकर बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर और बहाव खतरनाक हो सकता है।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story