Fatehpur News: यमुना में नहाते समय दो सगे भाई डूबे, तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

Fatehpur News: फतेहपुर में श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Ramchandra Saini
Published on: 11 Sept 2026 7:37 PM IST
Fatehpur News: यमुना में नहाते समय दो सगे भाई डूबे, तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
X

Fatehpur News

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति विसर्जन के बाद यमुना नदी में नहाना दो सगे भाइयों के लिए हादसे में बदल गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मनोज कुमार के दो पुत्र साहिल और वासू औगसी स्थित यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए शुक्रवार के दिन दोपहर में करीब दो बजे गए थे, विसर्जन के बाद दोनों भाई नदी में नहाने लगेऔर जरीब 4 बजे डूब गए, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई अन्य लोगों के साथ औगसी यमुना नदी पहुंचे थे। मूर्ति विसर्जन के बाद सभी लोग नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान साहिल और वासू अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते पानी में समा गए। दोनों भाइयों को डूबता देखकर साथ गए लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में दोनों की तलाश की जा रही है। पुलिस और गोताखोर नदी के आसपास के हिस्से में भी लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों भाइयों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटों के नदी में डूबने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच परिजन दोनों भाइयों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रही है और नदी में लगातार दोनों भाइयों की तलाश जारी है।थाना प्रभारी ने बताया कि यमुना नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए हैं जिनके तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी का बहाव तेज है

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story