Fatehpur News: महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए लुटेर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fatehpur News: फतेहपुर के सिविल लाइन में पति का इंतजार कर रही महिला से बाइक सवार दो युवक मोबाइल और कवर में रखे 700 रुपये लेकर फरार हो गए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Ramchandra Saini
Published on: 20 Oct 2026 9:43 PM IST (Updated on: 20 Oct 2026 10:11 PM IST)
Woman
X

 महिला का मोबाइल छीनकर फरार हुए लुटेर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने पति का इंतजार कर रही महिला का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना शहर के व्यस्त इलाके सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित बिंदकी बस स्टॉप रोड पर काके दी हट्टी होटल के सामने की है। शाम करीब सात बजे हुई इस वारदात के बाद इलाके में हलचल मच गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल के बाहर पति का इंतजार कर रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला काके दी हट्टी होटल के सामने खड़ी होकर अपने पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और महिला को निशाना बनाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, मोबाइल के कवर में सात सौ रुपये नकद भी रखे हुए थे, जिन्हें बदमाश मोबाइल के साथ लेकर चले गए।

बताया जा रहा है कि फतेहपुर में एक सप्ताह के अंदर इस तरह की दूसरी वारदात सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और शहर में गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दस से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के तुरंत बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में लगे दस से ज्यादा कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों में कैद तस्वीरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

जल्द खुलासे का पुलिस का दावा

सदर कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story