Fatehpur News: घर के बाहर खेल रहा मासूम गड्ढे में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

Fatehpur News: सगुनापुर गांव के रहने वाले पुती निषाद का 3 साल का बच्चा सचिन निषाद घर के बाहर शनिवार के दिन सुबह खेल रहा था।

Ramchandra Saini
Published on: 27 Sept 2025 12:47 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में घर के बाहर खेलते समय एक 3 साल का बच्चा पानी के भरे गड्ढे में गिरने से डूबने के कारण मौत हो गई। बच्चे के मौत के सूचना पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाही में पुलिस लगी रही।

जिले के औंग थाना क्षेत्र के सगुनापुर गांव के रहने वाले पुती निषाद का 3 साल का बच्चा सचिन निषाद घर के बाहर शनिवार के दिन सुबह खेल रहा था। खेलते समय अचानक 9 बजे के आस पास गायब हो गया।परिजन जब खोजबीन करने लगे तो घर से कुछ दूर पर सचिन का शव गड्ढे में भरे पानी में उतरते हुए मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पानी भरे गड्ढे में बच्चे की डूबने से हुई मौत के जानकारी पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने राजस्व विभाग और पुलिस को सूचना दिया।मौके पर राजस्व विभाग से नायाब तहसीलदार रचना यादव,कानूनगो भोला प्रसाद और लेखपाल पवन मौके पर पहुचे मृतक बच्चे के पिता से परिवार के बारे में जानकारी ली।

वही मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सचिन के पिता पुती निषाद ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है मेरी एक बड़ी बेटी निशा और एक छोटा पुत्र सचिन था।सुबह पत्नी संगीता देवी बच्चे को लेकर घर के बाहर थी तभी बच्चा खेलते समय शौच कर दिया।पत्नी पानी लेने घर के अंदर गई और जब बाहर आयी तो बच्चा गायब था।जब हम लोगों ने खोजबीन शुरू किया तो पास में गड्ढा में भरे पानी में मृत पड़ा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाही किया जा रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story