Fatehpur News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने तक करता रहा शोषण

Fatehpur News: किशनपुर पुलिस ने छात्रा के बयान पर मामला दर्ज किया। आरोपी पर नशीला पदार्थ देने, उत्पीड़न और वीडियो से दबाव बनाने के आरोप हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Ramchandra Saini
Published on: 10 Nov 2026 9:46 PM IST
Minor arrested on misdemeanor charges, continued exploitation for five months
X

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पांच महीने तक करता रहा शोषण (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप, वीडियो के जरिए पांच महीने तक करता रहा उत्पीड़न, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में इंटर की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए करीब पांच महीने तक छात्रा का शोषण करता रहा।

मामले की जानकारी होने पर छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर किशनपुर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की है। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी।

छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग छात्रा के बयान के आधार पर पूरे मामले में कार्रवाई की गई है। किशनपुर थाने में इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 123(1), 118(1), 352 और 351(3) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कंप्यूटर संचालक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी की पहचान रोशन पुत्र प्रेमचन्द्र के रूप में की है। आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है और वह वार्ड नंबर 03, छिछापर कस्बा और थाना किशनपुर, जिला फतेहपुर का रहने वाला है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह कंप्यूटर की दुकान चलाता है। उसने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की बात भी स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story