Fatehpur News: बच्चों से जेवर चोरी कराने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस ने नाबालिगों को मोबाइल, आईफोन और रुपये का लालच देकर घरों से जेवर मंगवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, तीन घटनाएं उजागर हुईं हुए।

Ramchandra Saini
Published on: 14 Nov 2026 9:40 PM IST
Two suspects arrested in gang for stealing jewelry from children
X

बच्चों से जेवर चोरी कराने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: ​यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नाबालिग बच्चों को आईफोन,महंगे मोबाइल,वीडियो गेम और पैसों का लालच देकर, तथा डरा-धमकाकर उनके घरों से सोने-चांदी के जेवरात चोरी और धोखाधड़ी करने के लिए मजबूर करता था।पुलिस ने इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,और पूछताछ के आधार पर इस गिरोह की तीन अलग-अलग वारदातों में संलिप्तता सामने आई है।

​शनिवार के दिन शाम 6 बजे कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के सदस्य 12 से 14 वर्ष की उम्र के नाबालिग बच्चों को सीधे या उनके सहपाठियों के माध्यम से संपर्क में लेते थे।इसके बाद बच्चों को होटल या रेस्टोरेंट में खाना खिलाने,आईफोन,वीडियो गेम, मोबाइल और दोगुना पैसा देने का लालच दिया जाता था।जब बच्चे लालच में आकर घर के लॉकर या अलमारी से आभूषण लाकर देते थे, तो आरोपी पहली बार जेवर लेते समय उनका वीडियो बना लेते थे।बाद में उसी वीडियो को वायरल करने,मारने पीटने और पुलिस में फंसाने की धमकी देकर बच्चों को लगातार ब्लैकमेल किया जाता था और और अधिक जेवर लाने का दबाव बनाया जाता था। हैरानी की बात यह है कि बच्चों को प्रलोभन में दी जाने वाली वस्तुएं या रुपये कभी नहीं दिए जाते थे और न ही उनके जेवर वापस किए जाते थे।

​​विवेचना के दौरान इस गिरोह द्वारा की गई तीन बड़ी घटनाओं का खुलासा हुआ है

​पहली घटना हरिहरगंज निवासी अनुज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 14 वर्षीय भतीजे को आईफोन और रुपये का लालच देकर घर के लॉकर से 10 सोने की अंगूठियां, हीरे की अंगूठी,सोने का चॉकर, जंजीर, मंगलसूत्र,चूड़ियां और बच्चे की चांदी की करधनी चोरी करवा ली गई।

​दूसरी घटना टीचर्स कॉलोनी निवासी उदय शंकर ने शिकायत दी कि उनके 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर घर से अंगूठी, मंगलसूत्र और झुमके गायब करवा दिए गए।

तीसरी घटना मसवानी निवासी रोहित ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर से डेढ़ माह पूर्व सोने की झुमकी,अंगूठियां,मंगलसूत्र, नथुनी,बेदी और चांदी के सिक्के गायब हो गए थे,जिसे उनके 12 वर्षीय भांजे के माध्यम से इसी गिरोह ने निकलवाया था।

पकड़े गए रहमान खान पुत्र कयूम खान (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी मोहल्ला बाकरगंज और अरम पुत्र इरशाद आलम (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी मसवानी ​गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

​अभिभावकों के लिए पुलिस की अपील

​फतेहपुर पुलिस ने आम जनमानस और विशेषकर अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों, व्यवहार और संगति पर विशेष ध्यान दें। बच्चों को समझाएं कि किसी भी बाहरी व्यक्ति के लालچ में आकर घर से रुपये, आभूषण या अन्य कीमती सामान किसी को न दें। यदि कोई अनजान व्यक्ति मोबाइल, आईफोन या उपहार का लालच दे, तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित करें।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story