Fatehpur News: नही मिला न्याय तो महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल डालकर आग लगाने का किया प्रयास

Fatehpur News: फतेहपुर में न्याय न मिलने से परेशान एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। मामले की जांच की जा रही है।

Ramchandra Saini
Published on: 10 Jun 2026 3:34 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला ने जैसे ही माचिस जलाने की कोशिश की, मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों आर बी सिंह,अमरेश प्रसाद तिवारी और मंच गुलाम चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए उसके हाथ से डीजल की बोतल और माचिस छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद डीएम कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल बन गया। आत्मदाह की सूचना मिलते ही एसडीएम समेत अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया। जिले के खागा तहसील क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़िहा गांव निवासी महिला लीलावती पत्नी शिवचरण ने डीएम के नाम प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि 24 साल पहले उसकी शादी हुई थी और दो साल बाद वह पति के साथ अपने मायके लोधी का पुरवा गांव में रहने लगी।मेरे 5 भाई में छोटा भाई प्रमोद कुमार जोकि शादीशुदा नही था और बीमार चल रहा था जिसका इलाज सुमह से 6 लाख रुपये निकालकर कराया था।

मारने से पहले मेरे भाई ने स्टाम्प पेपर पर लिखा पढ़ी कर मुझे अपने हिस्से का मकान दे दिया था।जिसमें परिवार के साथ 20 साल रही।इस बीच मेरे तीन भाइयों की नीयत खराब हो गई।13 नवंबर 2024 को परिवार सहित एक निमंत्रण में परिवार के साथ बाहर गई थी तो तीनों भाइयों ने घर का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।जब हम वापस आये तो हम लोगों को घर के अंदर घुसने नही दिया।मेरी 3 बेटियों शादी करने के लायक है और पति मजदूरी करते हैं हम लोग दूसरे जगह पर झोपड़ी बनकर रहते हैं।दो साल से अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद जब न्याय नही मिला तो डीजल डालकर आग लगाकर आत्महत्या करने जा रही थी। आपको बता दें कि समस्या का समाधान न होने से परेशान महिला करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी।इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी से इनकार कर रहा है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story