Fatehpur News: अज्ञात महिला की पहचान पर 25 हजार का इनाम घोषित, पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

Fatehpur News: स्पूरी गांव के पास बोरी में मिला था 35 वर्षीय महिला का शव, पांच दिन बाद भी नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने सूचना देने वाले के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

Ramchandra Saini
Published on: 16 Jun 2026 11:05 PM IST
Reward of Rs 25,000 announced for identity of unidentified woman, still no clue after five days
X

अज्ञात महिला की पहचान पर 25 हजार का इनाम घोषित, पांच दिन बाद भी नहीं मिला सुराग (Photo- Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के स्पूरी गांव के पास प्रधान ढाबा के आगे स्थित ओवरब्रिज पर 12 जून शुक्रवार को एक पीली बोरी में करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का खून से सना शव बरामद होने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस को उसकी पहचान कराने में सफलता नहीं मिल सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने महिला की शिनाख्त कराने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार मृतका के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। महिला ने मरून रंग का सूट पहन रखा था। शव मिलने की सूचना पर खागा कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए थे। प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर शव को बोरी में भरकर ओवरब्रिज पर फेंके जाने की आशंका जताई गई थी।

महिला की पहचान कराने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगभग आठ किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग सका है।

पुलिस लगातार आसपास के जनपदों और थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है। इसके बावजूद मृतका की पहचान नहीं हो पाने के कारण जांच प्रभावित हो रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा शिनाख्त कराने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story