Fatehpur News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Fatehpur News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Ramchandra Saini
Published on: 18 Jun 2026 1:00 PM IST
Fatehpur News
X

Fatehpur News(Photo-Social Media)

Fatehpur News: जिले के देवीगंज पुल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार खुशबू देवी (पत्नी सुजान) अपने भाई के साथ बाइक से जिला अस्पताल टीका लगवाने जा रही थीं। इसी दौरान देवीगंज पुल के समीप तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला बस के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से नाराज लोगों ने बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई। थाना प्रभारी श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हुई है। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस व चालक की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

Next Story