Lucknow News: तारपीन तेल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

Lucknow News: जानकारी मिल रही है कि तारपीन तेल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 24 Feb 2023 3:18 PM IST (Updated on: 24 Feb 2023 3:48 PM IST)
Lucknow News
X

तारपीन तेल की फैक्ट्री में लगी भीषण आग (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा प्लांट मार्ग पर स्थित तारपीन तेल की फैक्ट्री में लग आग लग गयी है। जानकारी मिल रही है कि तारपीन तेल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग इतनी भीषण लगी है कि आसपास के मकान वालों ने अपने घर खाली दिये हैं।


जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री से एक ट्रक तारपीन का तेल लेकर जा रहा, लेकिन टैंकर में लीकेज होने के चलते आग लग गयी है। आग की चपेट में तारपीन तेल की फेक्ट्री भी आ गयी। फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। आसपास भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लाखों के नुकसान का अनुमान है। सूत्रों की मानें तो अवैध तरीके से तारपीन तेल फैक्ट्री संचालित हो रही थी फिलहाल सच क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैक्ट्री में डीजल फीलिंग का अवैध काम होता था।

नगर निगम के डंप यार्ड में लगी थी भीषण आग

बता दें कि राजधानी लखनऊ में गुरुवार (23 फ़रवरी) को अलग-अलग जगहों पर आग लग गई थी। पहले मड़ियांव के बसंत विहार कॉलोनी में सिलेंडर फटने से भीषण आग लगी, तो शाम होते-होते फन मॉल के पीछे नगर निगम के डंप यार्ड में अज्ञात वजहों से भीषण आग लग गई। आग की भयावहता देख लोगों ने पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। कड़ी मशक्त के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया था।

इससे पहले. राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के बसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार (23 फ़रवरी) को सायरा बानो ट्रांसफार्मर के पास दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की वजह से गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। 5 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। आग की खबर मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा गैस लीकेज के कारण आग लगी थी।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Jugul Kishor
ABOUT THE AUTHOR

Jugul Kishor

Content Writerjugulkishor48@gmail.com

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story