Firozabad News: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया ताजिया रूट का निरीक्षण

Firozabad News: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने ताजिया रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

Brijesh Singh
Published on: 24 Jun 2026 10:46 PM IST
Firozabad News
X

Firozabad News(Photo-Social Media)

Firozabad News: फिरोजाबाद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने शिकोहाबाद क्षेत्र में ताजिया रूट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ताजिया जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से किए जाने की व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्टों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

Brijesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Brijesh Singh

Next Story