Firozabad News: एफसीआई गोदाम के पास अज्ञात टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

Firozabad News: 20 वर्षीय युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से शिकोहाबाद से जसराना की ओर जा रहा था। एफसीआई गोदाम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उसे पीछे से ओवरटेक करते हुए कुचल दिया।

Brajesh Rathore
Published on: 11 Aug 2025 5:40 PM IST
Firozabad News:  एफसीआई गोदाम के पास अज्ञात टैंकर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत
X

Firozabad Accident News

Firozabad News: जसराना क्षेत्र के गांव पलिया दोयम निवासी 20 वर्षीय युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई, जब वह अपनी मोटरसाइकिल से शिकोहाबाद से जसराना की ओर जा रहा था। एफसीआई गोदाम के समीप तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उसे पीछे से ओवरटेक करते हुए कुचल दिया।हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। मृतक युवक की पहचान हरिकिशन यादव पुत्र सुरेश चंद्र के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक के दौरान असंतुलित होकर युवक टैंकर के नीचे आ गया, जिससे टैंकर का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया।हरिकिशन के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात टैंकर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टैंकर और चालक की पहचान करने में जुटी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story