Firozabad News: बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामिग्री को आनलाइन बेचने वाला दबोचा गया, FIR दर्ज

Firozabad News: एनसीआरपी पोर्टल से मिले इनपुट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है।

Brajesh Rathore
Published on: 11 July 2026 7:23 PM IST
Firozabad News: बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामिग्री को आनलाइन बेचने वाला दबोचा गया, FIR दर्ज
X

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री के ऑनलाइन व्यापार में संलिप्त एक युवक को मोबाइल सहित किया गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्यवाही एनसीआरपी पोर्टल के एनसीएमईसीटैब पर प्राप्त इनपुट के आधार पर त्वरित कार्यवाही की गई। टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से स्केम वीडियो बेचने एवं यूपीआई के जरिए भुगतान प्राप्त करने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पोस्को एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी साइबर क्राइम राजेश गुनावत के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री के ऑनलाइन व्यापार की जानकारी हुई तो पुलिस ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच में पाया गया कि थाना क्षेत्र निवासी विजय निवासी ओमनगर टेलीग्राम ग्रुप ( लड़की और ल़डकी के चैटिंग ग्रुप) के माध्यम से बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री (स्केम) बेचने का कार्य कर रहा था। पकड़े गये युवक द्वारा ₹200 में बड़ी संख्या में स्केम (सीएसईएएम) वीडियो उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया जा रहा था तथा भुगतान प्राप्त करने हेतु यूपीआई एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर थाना पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा धारा पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार द्वारा की जा रही है । उन्होंने बताया कि विवेचना के दौरान शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि असुआ मोड़ पर बाल योन शोषण से जुड़ी सामिग्री बेचने वाला आरोपी कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम विजय राजपूत निवासी ओम नगर बताया। इस प्रकरण में आरोपित द्वारा बाल यौन शोषण संबंधी अश्लील सामग्री का संग्रहण, ऑनलाइन प्रसारण एवं बिक्री किये जाने के संबंध में अग्रिम इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा प्रकरण में अन्य संभावित व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story