Firozabad News: जमीनी विवाद में प्रदीप की पीटकर हत्या, दो दिन पहले घर पर हुआ था पथराव

Firozabad News: फिरोजाबाद के एका क्षेत्र के सिंहपुर गांव में वारदात, बीमार पत्नी के लिए भगत को बुलाकर लौट रहा था युवक, भाई ने पुलिस और भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप।

Brajesh Rathore
Published on: 15 Nov 2026 9:46 PM IST
Pradeep stabbed to death in land dispute
X

जमीनी विवाद में प्रदीप की पीटकर हत्या, दो दिन पहले घर पर हुआ था पथराव (Photo- Newstrack)

Firozabad News: फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी प्रदीप पुत्र ब्रजसिंह के रूप में हुई है उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मिला।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी मृतक के घर पर पथराव हुआ था, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से 14 नवंबर को 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि रविवार सुबह तड़के प्रदीप अपनी बीमार पत्नी के लिए घर पर भगत को बुलाने के बाद वापस लौट रहा था।

इसी दौरान गांव के पास बनी एक कोठरी के समीप पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई ने पुलिस और एक भाजपा नेता पर षड्यंत्र के तहत हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया आज सुबह लगभग 5 बजे 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गांव सिंहपुर में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षो में लड़ाई झगड़ा हुआ है जिसमें तत्काल थाना पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची जिसमें एक व्यक्ति प्रदीप पुत्र बज्र सिंह जिसको गंभीर चोट आई उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई इसमें पीएम और पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है वादी की तहरीर पर सुसंगत धाराओ में थाना एका में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story