TRENDING TAGS :
Firozabad News : फिरोजाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज
Firozabad News : फिरोजाबाद में बकरीद की नमाज 300 से अधिक स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, ड्रोन और भारी पुलिस बल के बीच सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी।
Firozabad Bakrid Namaz
Firozabad News : फ़िरोज़ाबाद जनपद में बकरीद का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की ईदगाह समेत 300 से अधिक स्थानों पर नमाज अदा की गई। मुख्य ईदगाह में सुबह 7:15 बजे नमाज हुई, जहां बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे।त्योहार को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जनपद को जोन और सेक्टरों में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। नगर निगम की ओर से पेयजल, सफाई और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी।नगर में शांति पूर्ण ढंग से पड़ी गयी ईद की नमाज पुलिस प्रशासन की रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाफ़िरोज़ाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में शांति पूर्ण ढंग से पड़ी गयी ईद की नमाज शहर इमाम बली उद्दीन ने ईदगाह में पढ़ाई नमाज बड़ी संख्या में आये नमाजीएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी एसडीएम डॉ गजेंद्र सिंह सीओ अंबरीश कुमार कोतवाल अनुज राना पुलिस फ़ोर्स के साथ रहें
मौजूदईदगाह की नमाज के बाद एक दूसरे को गले मिल कर दी बधाईसमाजवादी पार्टी वहुजन समाज पार्टी के नहीं लगे केम्प आर्थिक तंगी का दिखा असर लॅकजरी कारो में चलने बाले सपा नेता सड़क पऱ खड़े हो गले मिल कर दी बधाई क्षेत्रीय सपा विधायक नहीं आये वही वर्षो से सपा बसपा कांग्रेस केम्प लगाती थी इस बार नहीं दिखाई दिया
नगर पालिका शिकोहाबाद द्वारा लगाया केम्प बड़े बाबू कर्मचारियों के साथ रहें मौजूद ईओ चेयर मेन रहें गायबजिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया की शांति पूर्ण नमाज को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था आठ जोन बाइस सेक्टर बना कर एक बड़ा प्रशासन का नोडल अधिकारी तैनात किया गया ड्रोन से निगरानी की शांति पूर्ण डंग से त्यौहार रहाएसएसपी आदित्य लहग्गे ने बताया जिला में सभी जगह शांति पूर्ण बातावरण में नमाज अता की गयी पुलिस प्रशासन की समुचित व्यवस्था की गयी थीएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी शिकोहाबाद ईदगाह पऱ मौजूद रहें उन्होंने बताया शासन के निर्देश पऱ शांति पूर्ण बतावरण में नमाज अता की गयी


