TRENDING TAGS :
Firozabad News : फिरोजाबाद चूड़ी उद्योग पर गर्मी की मार, उत्पादन 40% घटा, संकट गहराया
Firozabad News : फिरोजाबाद में भीषण गर्मी और गैस संकट से कांच व चूड़ी उद्योग प्रभावित, उत्पादन करीब 40% तक घटा, मजदूरों की बढ़ी परेशानी।
Firozabad News
Firozabad News : विश्ख्यात चूड़ियों का शहर फिरोजाबाद में भीषण गर्मी से जुड़ी उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और तालाब है कि शहर का टेंपरेचर 45 डिग्री के आसपास है लेकिन फ़िरोज़ाबाद का तापमान 2 या 3 डिग्री अधिक रहता है क्योंकि चूड़ी के भट्टी 1200 डिग्री टेंपरेचर पर रहती है तभी कांच पानी की तरह पिघलता है चूड़ी बनाने में कोई डाई या मोल्ड का इस्तेमाल नहीं होता है कुशल कारीगर तप्ती भट्टी के सामने बैठकर अपने हाथो से रंग बिरंगी कांच की चूडिओ का उत्पादन करते हैं। कारखाना स्वामी की मां ने तो केवल पॉट फर्नेस पर ही 30 करोड रुपए प्रतिदिन का चूड़ी का उत्पादन होता है फिनिशिंग होकर इसकी लागत और बढ़ जाती है अब लगभग 40% का उत्पादन कम हो रहा है।
लेकिन अब भीषण गर्मी में लगभग 30 से 40% उत्पादन कम हुआ है वही गैस की खपत तो हो रही है लेकिन उत्पादन क्षमता घटने से चूड़ी उद्योग बेहद बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है फिरोजाबाद जिले में 100 से अधिक कांच की चूड़ियों का उत्पादन करने वाले कारखाने हैं और लगभग चार लाख के आसपास मजदूर विभिन्न क्षेत्रों में कांच और चूड़ी उद्योग से जुड़े हुए हैं लेकिन इस भीषण गर्मी को देखते हुए कारखाने द्वारा किए जा रहे गर्मी के बचाव के इंतजाम भी फेल नजर आ रहे हैं
सुहाग नगरी का विश्व प्रसिद्ध कांच और चूड़ी उद्योग इन दिनों दोहरी मार झेल रहा है। भीषण गर्मी और प्राकृतिक गैस की भारी कमी के चलते उद्योग का उत्पादन करीब 40 प्रतिशत तक प्रभावित हो गया है। तापमान में लगातार वृद्धि और ईंधन संकट के कारण उद्योग कारोबारियों के साथ-साथ मजदूरों की चिंता भी बढ़ गई है।मैनेजर सुभम यादव ने बताया कारखाने में हजार से बारह सौ तापमान रहता है इसके लिए ग्लूखोज ORS की व्यवस्था रहती है


