TRENDING TAGS :
Firozabad News: फायरिंग के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
Firozabad Firing Case: फिरोजाबाद में आर्य नगर फायरिंग कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में गोली लगी, अवैध हथियार और बुलेट बाइक बरामद।
Firozabad Police Encounter
Firozabad News: फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को आर्य नगर क्षेत्र में अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस मामले में थाना उत्तर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर बैंदी की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी रामनगर, थाना लाइनपार के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी सुमित पुत्र मोती सिंह निवासी गुदाऊ, थाना लाइनपार को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी आर्य नगर फायरिंग कांड में वांछित बताए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


