Firozabad News: फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव शुरू, 33 मतदान केंद्रों पर 18,474 मतदाता करेंगे मतदान

Firozabad News: फिरोजाबाद में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 33 मतदान केंद्रों पर 18,474 मतदाता वोट डालेंगे।

Brajesh Rathore
Published on: 23 Oct 2026 9:49 AM IST
Firozabad News: फिरोजाबाद में एमएलसी चुनाव शुरू, 33 मतदान केंद्रों पर 18,474 मतदाता करेंगे मतदान
X

Firozabad News

Firozabad News: आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए फिरोजाबाद में शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 33 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव में कुल 18,474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। फिरोजाबाद ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर भी मतदाता वोट डालने पहुंचे। जिले में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर रहे हैं।

जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 15,399 मतदाता हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 3,075 मतदाता पंजीकृत हैं। इस तरह दोनों निर्वाचन क्षेत्रों को मिलाकर कुल 18,474 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। भाजपा ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से हरिकिशोर तिवारी और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. आकाश अग्रवाल और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से शशांक यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चुनाव प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story