TRENDING TAGS :
Firozabad News: सरेराह लड़की से बदसलूकी का आरोप, CCTV वायरल होते ही मचा हड़कंप
Firozabad News: फिरोजाबाद में युवती से कथित छेड़छाड़ करने वाले मनचले की लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Firozabad News
Firozabad News: चूड़ियों के शहर' फ़िरोज़ाबाद में एक लड़की का पीछा कर छेड़छाड़ करना एक मजनू को भारी पड़ गया। सरेराह बदतमीजी देख जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और भीड़ ने उस मनचले पर जमकर लात-घूसे बरसा दिए। इस पूरी घटना का एक लाइव सीसीटीवी (CCTV) वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तस्वीरों में दिख रहा यह नजारा फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के चंद्रा पेट्रोल पंप के पास का है। जहाँ एक मनचला काफी देर से एक राह चलती लड़की का पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। लड़की को परेशान होता देख, वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों के सब्र का बांध टूट गया।
फिर क्या था... भीड़ ने कानून हाथ में लेने के बजाय उस 'मजनू' को सबक सिखाना ही सही समझा। गुस्साई भीड़ ने मनचले को चारों तरफ़ से घेर लिया और उस पर लात-घूसों की बौछार कर दी। बीच सड़क पर मनचले की इस 'खातिरदारी' को देखकर वहाँ मौजूद हर कोई दंग रह गया। इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, वह अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
सरेराह हुई इस पिटाई और छेड़छाड़ के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद, स्थानीय पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी युवक के साथ-साथ पूरी घटना की गहन जाँच-पड़ताल में जुट गई है।


