TRENDING TAGS :
Firozabad News: मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने करबला और जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण
Firozabad News: फिरोजाबाद में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने करबला स्थल और ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
Firozabad News
Firozabad News: फिरोजाबाद में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने करबला स्थल एवं ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने करबला स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और जायरीनों की सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जायरीनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करबला परिसर में पर्याप्त मात्रा में मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए गए, ताकि बारिश या नमी के कारण फिसलन की स्थिति उत्पन्न न हो। डीएम और एसएसपी ने ताजिया जुलूस मार्गों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को मार्ग में आने वाली बाधाओं को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जुलूस में शामिल ताजिया और अलम की ऊंचाई 8 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और मुहर्रम के अवसर पर बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने लोगों से भी शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।


