Firozabad News: पहले पत्नी, फिर खुद को गोली से उड़ाया, पूर्व विधायक के बेटे और बहू की मौत से हड़कंप

Firozabad News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। पत्नी को कैंसर और गबन मामले के तनाव में दोनों की मौत।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Jun 2026 8:43 AM IST
Firozabad News: पहले पत्नी, फिर खुद को गोली से उड़ाया, पूर्व विधायक के बेटे और बहू की मौत से हड़कंप
X

Firozabad Murder Case

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिकोहाबाद क्षेत्र में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे और रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और परिवार में कोहराम मच गया।गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल अवस्था में लहूलुहान पड़े मिले। परिजनों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यह घटना दोनों के लिए जानलेवा साबित हुई।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन

जानकारी के अनुसार घटना फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र की है। अचानक घर के भीतर गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। पति और पत्नी दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे।


आनन-फानन में दोनों को शिकोहाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर किया गया।

इलाज के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा महिला का इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। मौके पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक की पत्नी को लगभग एक माह पहले कैंसर होने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा मृतक स्वयं भी एक गबन के मुकदमे में आरोपी था।

मानसिक तनाव और अवसाद की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन परिस्थितियों के चलते मृतक काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था। पत्नी की बीमारी और अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे को लेकर वह परेशान बताया जा रहा है।

पुलिस का मानना है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story