Firozabad: मीटर रीडरों ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन, आउटसोर्सिंग निगम में शामिल करने की मांग

Firozabad News: फिरोजाबाद में मीटर रीडरों ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को सौंपा ज्ञापन, आउटसोर्सिंग सेवा निगम में शामिल करने की मांग उठाई।

Brajesh Rathore
Published on: 1 Nov 2026 2:35 PM IST
Firozabad:  मीटर रीडरों ने पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन, आउटसोर्सिंग निगम में शामिल करने की मांग
X

Firozabad News: मीटर रीडरों ने विभिन्न आउटसोर्सिंग कंपनियों के कथित शोषण से मुक्ति दिलाने और उन्हें आउटसोर्सिंग सेवा निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आज फिरोजाबाद में पर्यटन मंत्री ठा. जयवीर सिंह के सिरसागंज आवास पर मीटर रीडरों ने एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से संबंधित विभाग को मांग पत्र भेजकर वर्षों से विद्युत विभाग में सेवाएं दे रहे मीटर रीडरों का डाटा शासन को उपलब्ध कराने तथा उन्हें आउटसोर्सिंग सेवा निगम में सम्मिलित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

मीटर रीडरों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से विद्युत विभाग में मीटर रीडिंग और विद्युत बिलिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करते आ रहे हैं। कोविड-19 जैसी गंभीर महामारी के दौरान भी उन्होंने अपनी जान और स्वास्थ्य की परवाह किए बिना घर-घर जाकर विद्युत बिलिंग का कार्य जारी रखा

इसके बावजूद उन्हें आज तक विभिन्न आउटसोर्सिंग कंपनियों के अधीन कार्य करना पड़ रहा है। आरोप है कि कंपनियों द्वारा वेतन में कटौती, समय से वेतन न देना और रोजगार की अनिश्चितता जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कारण मीटर रीडिंग का कार्य प्रभावित होने से उनके सामने रोजगार का संकट और गहरा गया है। इससे मीटर रीडरों के परिवारों के भरण-पोषण पर भी संकट खड़ा हो गया है।

मीटर रीडरों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों और भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से आउटसोर्सिंग सेवा निगम की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े मीटर रीडरों को इस व्यवस्था में शामिल नहीं किया जाना उनके साथ अन्याय होगा।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story