Firozabad News: मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरी के फोन बरामद

Firozabad News: फिरोजाबाद में रसूलपुर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार। 6 चोरी के मोबाइल बरामद, 3 का आपराधिक इतिहास।

Brajesh Rathore
Published on: 1 Nov 2026 4:17 PM IST
Firozabad News: मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 6 चोरी के फोन बरामद
X

Firozabad News: रसूलपुर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें तीन मोबाइल रसूलपुर थाने में दर्ज चोरी के तीन मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि तीन मोबाइल अन्य स्थानों से चोरी किए गए थे।

एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को रसूलपुर थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भारत टाकीज के सामने बिजलीघर के पास से पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामगढ़ क्षेत्र की मक्का कॉलोनी निवासी वारिस (19), आकाशवाणी रोड निवासी अयान (20), अरमान उर्फ पंजी (21), करीमगंज निवासी सोमिल (20) और आकाशवाणी रोड निवासी फैशल (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों के कब्जे से छह चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर पहले से दर्ज तीन मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अन्य स्थानों से चोरी किए गए तीन मोबाइलों की बरामदगी के संबंध में रसूलपुर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों में वारिस, अयान और अरमान का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास सामने आया है। अरमान के खिलाफ रामगढ़ थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story