Firozabad News: शादी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत

Firozabad News: फिरोजाबाद के सिरसागंज में घुड़चढ़ी के दौरान बैंड बग्गी 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गई। करंट लगने से 2 बैंडकर्मियों व 2 घोड़ियों की मौत हो गई।

Brajesh Rathore
Published on: 22 Nov 2026 9:18 AM IST
Firozabad News: शादी में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी, करंट से 2 बैंडकर्मियों और 2 घोड़ियों की मौत
X

Firozabad News: फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर बाजवा में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंड-बाजे वाली बग्गी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई बग्गी में करंट उतरने से दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बग्गी में लगी दो घोड़ियों ने भी दम तोड़ दिया हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुभाष चंद्र की भतीजी निशा की शादी का समारोह चल रहा था। बारात मथुरा जनपद के फरह क्षेत्र से आई थी। शादी समारोह में सिरसागंज कस्बे का जनता बैंड बुलाया गया था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान बैंड की बग्गी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई।

इससे बग्गी में करंट फैल गया और समारोह में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बग्गी पर मौजूद गायक पप्पू सिद्दीकी (45) निवासी मियां बाजार, सिरसागंज और बैंडकर्मी अकील (42) निवासी नगला राधे, थाना सिरसागंज की करंट लगने से मौत हो गई वहीं बग्गी में लगी दोनों घोड़ियों की भी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति करंट की चपेट में आकर घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस के अनुसार घायल की हालत ठीक है।घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story