TRENDING TAGS :
Firozabad News : फिरोजाबाद में पेट्रोल पंप पर सो रहे दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
Firozabad News : फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कमरे में सो रहे दो कर्मचारियों की संदिग्ध हालत में मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव।
Firozabad News petrol pump employees death
Firozabad News नगला सोंठ स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात दो युवक संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। शुरुआती जांच में जनरेटर से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या हुआ घटनास्थल पर?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप परिसर में जनरेटर चल रहा था। बंद या कम हवादार जगह में गैस का जमाव बढ़ा और दोनों युवक उसी दायरे में आ गए। आशंका है कि कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जानलेवा गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हुए और समय रहते मदद न मिलने से उनकी मौत हो गई। सुबह जब कर्मचारियों को शक हुआ, तब घटना का खुलासा हुआ।वेंटिलेशन की कमी: जनरेटर ऐसी जगह चलाया गया, जहां हवा का पर्याप्त प्रवाह नहीं था।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया : गैस डिटेक्टर, अलार्म या शटडाउन जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं नदारद दिखीं। साथ हीनिगरानी में ढिलाई नजर आ रही है रात के समय पंप परिसर की मॉनिटरिंग कमजोर रही, जिससे समय रहते खतरा पकड़ा नहीं जा सका।पेट्रोल पम्प मालिक अंकुश यादव ने बताया कमरे में अच्छी तरह सोये थे ज़ब मुझे सूचना मिली तो दोनों को कमरे का गेट तोड़कर निकाला हैँ हॉस्पीटल लाये हैँथानाध्यक्ष नारखी राकेश गिरी ने बताया मौत के कारणों की जाँच को दोनों शवों को पोस्टमार्टम को मोरचरी जिला मेडिकल कॉलेज भेजा हैँ जो भी जाँच में आएगा बैधानिक कार्यवाही की जायेगी


