TRENDING TAGS :
Firozabad News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगाने से घायल वाहन चोर गिरफ्तार
Firozabad News : फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर आसिफ के पैर में गोली लगी, दो बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद।
Firozabad Police Encounter
Firozabad News फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात उस समय सीधी भिड़ंत हो गई, जब वाहन चोरों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला थाना रसूलपुर क्षेत्र का है, जहां एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोढ़ा-जमालपुर तिराहे के पास पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी।पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त आसिफ के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आसिफ पुत्र नसीम निवासी रसूलपुर और योगेन्द्र कुमार उर्फ अर्जुन निवासी इटावा, हाल निवासी थाना नारखी क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं।एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की थी।
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हुए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और सीओ प्रवीण तिवारी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अब दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


