TRENDING TAGS :
Firozabad News: कंटेनर से 3 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिस ने तस्कर को दबोचा
Firozabad News: फिरोजाबाद पुलिस ने कंटेनर से 3 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई गई।
Firozabad News
Firozabad News: नसीरपुर पुलिस ने गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने कैंटर में छिपा कर ले जाया जा रहा तीन कुंतल 89 किलो 92 ग्राम गाजा सहित एक तस्कर को दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गये गांजे की बाजारू कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।सीओ क्राइम चंचल त्यागी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एसओजी,सर्विलांस व थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा कन्टेनर में छिपा कर तस्करी को ले जाए जा रहे गांजे सहित एक तस्कर को पकड़ लिया है।
पकड़े गये का बजन तीन कुन्टल 69 किलो 92 ग्राम बताया गया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रूपये है। पुलिस ने इस दौरान एक तस्कर को दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्कर पन्नालाल सक्रीय तस्कर है। वह उड़ीसा से सस्ते रेट में गांजा खरीदकर 5 गुना मंहगे रेट पर बेचता हैं । ’पकड़े गये गांजे की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। अवैध गांजे को कैंटर में छिपाकर अवैध तस्करी हेतु ले जा रहे थे । उडीसा से कम कीमत पर लाकर उच्चस्तरीय कीमत पर विक्रय कर युवापीढी को नशे का आदी बना रहे थे।
सीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने तस्कर पन्नालाल पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम विरामपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा को गुरुवार सुबह पौने सात बजे नगला गुंज आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे करनपुर मार्ग की पुलिया के पास मय कन्टेनर पार्सल के गिरफ्तार किया है। पकडे गये आरोपित से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि गांजे को उडीसा से सस्ते दामों पर लाकर यहाँ पुडिया बनाकर मंहगे दामों पर बेचते हैं ।गिरफ्तार करने वाली टीम में .प्रभारी सर्विलांस मुकेश कुमार मय सर्विलांस टीम,.उनि मौ अकरम मय एसओजी टीम, उनि देवेश कुमार सर्विलांस टीम,.प्रभारी उनि सतेन्द्र कुमार थाना नसीरपुर,.उनि अजय कुमार,.हैका एस कुमार,.का संदीप यादव,शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।


