Firozabad News : गौमाता घोषणा और गौशालाओं को लेकर सरकार पर शंकराचार्य का हमला

Firozabad News : फिरोजाबाद पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौशालाओं की स्थिति, गौमाता घोषणा और बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार से उठाए सवाल।

Brajesh Rathore
Published on: 8 Jun 2026 10:12 PM IST
Firozabad News : गौमाता घोषणा और गौशालाओं को लेकर सरकार पर शंकराचार्य का हमला
X

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Firozabad News : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फिरोजाबाद दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने गौशालाओं की स्थिति, गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग और सरकार की बुलडोजर कार्रवाई नीति पर सवाल उठाए।शंकराचार्य ने पश्चिम बंगाल में 14 वर्ष पुरानी गाय के वध संबंधी नियम का उल्लेख करते हुए इसे हिंदू परंपराओं के विपरीत बताया। उन्होंने कहा कि देश में गौ संरक्षण को लेकर एक समान और स्पष्ट नीति होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश की गौशालाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गायों के रखरखाव और देखभाल की व्यवस्था बेहद खराब है, जो गंभीर सुधार की मांग करती है।शंकराचार्य ने एक बार फिर गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग दोहराई और कहा कि इस विषय पर सरकार को स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रही बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर नीति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष होती, तो अपराधियों में अधिक भय दिखाई देता।

संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री द्वारा उन्हें “फर्जी शंकराचार्य” कहे जाने पर उन्होंने कड़ा जवाब देते हुए कहा“अगर हम फर्जी हैं तो सरकार कानूनी कार्रवाई करे, हम जवाब देंगे। प्रयागराज में भी हमसे 24 घंटे में जवाब मांगा गया था और हमने 12 घंटे में ही जवाब दे दिया था।”शंकराचार्य के इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story