Firozabad: पुत्रवधू और मायके पक्ष की मारपीट से सदमे में आए 62 वर्षीय ससुर की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Firozabad News: शिकोहाबाद के बनीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई मारपीट के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने बहू और उसके भाई को हिरासत में लिया है।

Brajesh Rathore
Published on: 23 Nov 2026 5:58 PM IST
Firozabad: पुत्रवधू और मायके पक्ष की मारपीट से सदमे में आए 62 वर्षीय ससुर की मौत, गांव में मचा हड़कंप
X

Firozabad News; फिरोजाबाद में शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बनीपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुत्रवधू नीतू और उसके मायके पक्ष के लोगों की पिटाई से सदमे में आए 62 वर्षीय ससुर रमेश चन्द्र बघेल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव बनीपुर निवासी 62 वर्षीय रमेश चंद्र के दो पुत्र रघुनाथ और मोहनदत्त हैं। रघुनाथ की शादी करीब 14 वर्ष पहले थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव लडुपुरा निवासी नीतू के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। रघुनाथ दिल्ली में हलवाई का काम करता है। मृतक के बड़े बेटे मोहनदत्त का आरोप है कि 23 नवंबर को सुबह रघुनाथ की पत्नी नीतू के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनके पिता रमेश चंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुत्रवधू नीतू की पिटाई से रमेश चंद्र घबरा गए और सदमे में आ गए।

परिजन उनकी हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए शिकोहाबाद लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रमेश चंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया है। वही पुत्र बधू नीतू और उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

वरिष्ठ संवाददाता, फिरोजाबादlalabkr@gmail.com
Next Story