Firozabad News: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मृत्यु, परिवार में कोहराम

Firozabad News: मौके पर पहुंची पुलिस और स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के लिए कहा। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।

Brajesh Rathore
Published on: 1 Oct 2025 7:03 PM IST
Firozabad suspicious death
X

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मृत्यु, परिवार में कोहराम  (photo: social media )

Firozabad News: फ़िरोज़ाबाद जिले शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव आमरी में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में बुधवार सुबह मृत्यु हो गई। मृतका के ससुरालीजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस और मृतका के स्वजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के लिए कहा। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया।

प्रीती (20) पत्नी अवनीश जाटव निवासी आमरी ने मंगलवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। ससुरालीजन उसको लेकर नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लेकर ससुरालीजन घर आ गए और थाना पुलिस और मृतका के स्वजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन परिवार सहित गांव पहुंच गए और थाना पुलिस भी पहुंच गई।

शाम को उसको बुखार और उल्टी हो गईं

स्वजनों ने बताया कि प्रीती की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि ससुरालीजनों ने बताया कि प्रीती ने नवरात्रि का वृत रखा था। मंगलवार को उसने पूजा अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद शाम को उसको बुखार और उल्टी हो गईं। जिसके बाद रात में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।

ससुरालीजन उसको लेकर प्राइवेट अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुरालीजन शव को लेकर अपने घर पहुंच गए और इसके बाद उसके स्वजनों और थाना पुलिस को सूचना दी। स्वजन कनकपुरा दन्नहार मैनपुरी से सुबह प्रीती की ससुराल पहुंच गए। मृतक के पिता और पुत्री के ससुरालीजनो से वार्ता भी हुई। लेकिन मृतका के स्वजनों ने ससुरालीपक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया।

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है कि एक विवाहिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई है। स्वजन और ससुरालीजनों के प्रार्थना पत्र पर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Brajesh Rathore
ABOUT THE AUTHOR

Brajesh Rathore

Next Story